सहारनपुर। परिवहन निगम ने महाकुंभ के दौरान तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए चार डिपो से 30 बसों को चलाने का निर्णय लिया है। इन बसों का संचालन 11 जनवरी से शुरू होगा। परिवहन निगम ने तैयारी शुरू कर दी है। बस स्टैंड पर कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है। सहारनपुर परिवहन निगम परिक्षेत्र के छह डिपो में 610 बसों का बेड़ा है। महाकुंभ जाने वाली बसों को दुरुस्त किया जा रहा है। 400 बसें महाकुंभ प्रयागराज भेजी जाएगी। संवाद