फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडल के 3.81 लाख गन्ना किसानों ने नहीं भरा घोषणा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मंडल के करीब 3.81 लाख गन्ना किसानों ने अभी तक घोषणा पत्र नहीं भरा है। घोषणा पत्र नहीं भरने वाले किसानों का सट्टा नहीं चलेगा। जिससे उन्हें मिल में गन्ना सप्लाई करने के लिए पर्चियां जारी नहीं होंगी। गन्ना विभाग ने ऑनलाइन घोषणा पत्र भरने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 30 सितंबर कर दिया है।
विज्ञापन

शु्गर मिल में गन्ना सप्लाई करने वाले किसानों के लिए गन्ना सर्वे कराने के बाद घोषणा पत्र भरना भी अनिवार्य है। मंडल के 4,93,233 गन्ना किसानों में से मात्र 1,20,070 किसानों ने ही अब तक ऑनलाइन घोषणा पत्र भरा है। घोषणा पत्र नहीं भरने वाले किसानों का डाटा विभागीय ईआरपी सिस्टम पर अपडेट नहीं होगा। किसानों का सर्वे संबंधी कोई संशोधन बिना घोषणा पत्र भरे नहीं हो सकता। घोषणा पत्र नहीं भरने वाले किसानों का सट्टा भी चालू नहीं होगा। जिससे उन्हें मिल में गन्ना सप्लाई करने वाली पर्चियां भी नहीं मिलेंगी। घोषणा पत्र की महत्ता को देखते हुए गन्ना विभाग ने ऑनलाइन घोषणा पत्र भरने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 30 सितंबर कर दी है।
गन्ना किसानों के लिए घोषणा पत्र भरना अनिवार्य है। चीनी मिलों से लेकर गन्ना विकास समितियों के कर्मचारी गन्ना किसानों का ऑनलाइन घोषणा पत्र भरने में सहयोग करेंगे। मंडल में 3,81,163 किसानों ने अभी तक घोषणा पत्र नहीं भरा है। घोषण पत्र भरने की अंतिम तिथि 30 सितंबर है। - डॉक्टर दिनेश्वर मिश्र, उप आयुक्त गन्ना
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडल में घोषणा पत्र भरने की स्थिति
जनपद गन्ना किसान भरे गए घोषणा पत्र
सहारनपुर 1,53,173 51713
मुजफ्फरनगर 2,33,662 42335
शामली 1,06, 398 18022
नोट: गन्ना उपायुक्त कार्यालय के आंकड़ों के अनुसार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें