सहारनपुर। सड़क सुरक्षा माह के तहत बृहस्पतिवार को संभागीय परिवहन विभाग के अधिकारियों ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की। हूटर, प्रेशर हॉर्न का प्रयोग करने पर 29 वाहनों के चालान किए।
सहारनपुर बाइपास, देहरादून रोड, देवबंद रोड आदि स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया गया। दोपहिया वाहन पर तीन सवारियों के बैठाने पर 15, अवैध रूप से खड़े 18 वाहनों और हूटर, प्रेशर हॉर्न का प्रयोग करने वाले 29 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए चालान काटे। एआरटीओ आरपी मिश्रा ने वाहन चालकों से कहा कि वह दोपहिया वाहन में दो सवारियों से अधिक न बैठाए। निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही वाहनों को खड़ा करें और अवैध रूप से वाहन में हूटर, सायरन, प्रेशर हॉर्न का प्रयोग न करें। इसके साथ ही नागल स्टैंड पर अवैध रूप से हाईवे पर खड़े टेंपो चालकों पर कार्रवाई की। इस अवसर पर आरटीओ प्रवर्तन राधेश्याम, एआरटीओ प्रशासन महेंद्र बाबू गुप्ता, यात्रीकर अधिकारी खेमानंद पांडेय आदि मौजूद रहे।