फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोक अदालत में 28412 वाद हुए निस्तारित

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। राष्ट्रीय लोक अदालत में अलग-अलग मामलों के 28412 वाद निस्तारित किए। इस दौरान पीड़ित पक्षकारों को करीब एक करोड़ 96 लाख रुपये की प्रतिकर राशि दिलवाई गई।
विज्ञापन

शनिवार को दीवानी कचहरी, कलक्ट्रेट, देवबंद और बेहट सहित जिले में कई जगहों पर राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। सिविल कोर्ट में जिला जज अश्वनी त्रिपाठी, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय नरेंद्र कुमार, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अभय सैनी ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप जलाकर लोक अदालत का शुभारंभ किया। इस मौके पर जिला जज ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से बड़ी संख्या में वादों का निस्तारण हुआ है। यह एक बड़ी उपलब्धि है।
प्रधान न्यायाधीश ( परिवार न्यायालय) नरेंद्र कुमार ने कहा कि तलाक के कारण समाज में कई तरह की समस्याएं उत्पन्न होती है। इससे बच्चों का भविष्य पर भी फर्क पड़ता है। शादी भगवान का उपहार है। ऐसे में लोग जरा-जरा सी बातों पर परिवार को तोड़ें नहीं बल्कि एक दूसरे के साथ समझदारी से काम लेते हुए जीवन यापन करें। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अभय सैनी ने कहा कि लोक अदालत से नागरिकों को काफी फायदा पहुंचता है और समझौते के आधार पर मामले निस्तारित कराए जाते हैं।
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोक अदालत में जिला जल कोर्ट में 21, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय में 55 वैवाहिक वाद सहित विभिन्न न्यायालय में मोटर दुर्घटना के 42 सहित जनपद भर में बैंक, मोटर एक्ट, बीमा कंपनियों सहित 28412 वादों का निस्तारण किया गया है। इस दौरान पीड़ित पक्षकारों को कोर्ट की तरफ से एक करोड़ 96 लाख रुपये की प्रतिकर राशि भी दिलवाई गई है। राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन पीठासीन अधिकारी अनुपम कुमार, न्यायालय के स्टाफ, बार के सदस्यों और जन सहयोग के सहयोग से संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें