फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: 27 एमएम हुई बारिश, उमस भरी गर्मी से मिली राहत

Wed, 05 Aug 2026 01:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिलेभर में मंगलवार को 27 एमएम बारिश हुई। बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। न्यूनतम तापमान भी दो डिग्री सेल्सियस गिरा। महानगर के कई इलाकों में बारिश के चलते जलभराव हुआ।
विज्ञापन

मंगलवार को दोपहर के समय तेज बारिश हुई। कुछ देर तक हुई बारिश से सड़कों पर पानी जमा हो गया, वहीं लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। बारिश के दौरान बाजारों और सड़कों पर लोग छाता लेकर निकलते दिखाई दिए। पिछले कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से लोग परेशान थे। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा था। बारिश के बाद ठंडी हवाएं चलीं। वहीं, बारिश के कारण कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। कई प्रमुख मार्गों पर वाहन चालकों को धीमी गति से गुजरना पड़ा। हालांकि, बारिश रुकने के बाद स्थिति सामान्य हो गई। जिलेभर में 27 एमएम बारिश दर्ज की गई।
मंगलवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि सोमवार को न्यूनतम तापमान 29 डिग्री व अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मिर्जापुर स्थित मौसम वैधशाला के प्रभारी अमीर आलम ने बताया कि बुधवार को भी बूंदाबांदी की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें