फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वस्थ्ा काया के लिए 26 हजार लोगों ने किया योग

Thu, 22 Jun 2017 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
स्टेडियम मंे अंतररा‌ष्ट्रीय योग दिवस पर योग कराते पदमश्री भारत भूषण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सहारनपुर। प्रदेश के कृषि शिक्षा, कृषि अनुसंधान विभाग एवं जिले के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि योग से व्यक्ति तनाव मुक्त तथा निरोगी हो सकता है। योग की विद्या लुप्त हो रही थी इसे जीवित रखने का काम भारतीय योग गुरुओं ने किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुओं के माध्यम से  भारतीय संस्कृति की इस परंपरा को आम आदमी के बीच पहुंचाया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिले भर में करीब 26 हजार लोगों ने  योग किया।
विज्ञापन


जिला प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही बुधवार को डाक्टर भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में तृतीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित शिविर कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा   कि व्यस्तताओं के चलते, काम का बोझ अधिक बढ़ जाने से व्यक्ति तनाव महसूस करने लगता है। योग एक विज्ञान है और इसके माध्यम से योग से निरोग रहा जा सकता है और मन को शांति  मिलती है। 

पदमश्री योग गुरू भारत भूषण ने योगाभ्यास कराते हुए कहा कि योग के माध्यम से जीवन का कर्म चक्र पूरी गति से मनुष्य को आगे बढ़ाने का कार्य करता है। उन्होंने कहा कि इस भौतिकवादी युग में मानव को अपने व्यवसायिक कार्यों के साथ स्वास्थ्य पर भी ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन योगा करने से हम अपने शरीर को निरोगी कर सकते है। 
विज्ञापन


सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने कहा कि योगी बनो, उपयोगी बनो, निरोगी बनो। इसके लिए योग करना जरूरी है। योग तनाव मुक्ति का अमृतबाण है। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने कहा कि मनुष्य को जीवन में बुनियादी अनुशासन लाने के लिए योग को अपने जीवन का महत्वपूर्ण अंग बनाना चाहिए। जिलाधिकारी प्रमोद कुमार पांडेय, एसएसपी बबलू कुमार समेत अनेक पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।
जिले के तहसील मुख्यालयों,  सभी विकास खंडों, महाविद्यालयों, पब्लिक स्कूलों सहित 46 स्थानों पर लगभग 26 हजार लोगों ने कार्यक्रमों में  हिस्सा लिया।

पुलिस लाइन परिसर में योग ग्रुप डायट पटनी द्वारा लोगों को सर्वांग आसन, भस्त्रिका, उड्डियान बंध, अग्निसार एवं हास्य योग कराया गया। जिसमें योगाचार्य प्रदीप कुमार, डाक्टर शशि नौटियाल, डाक्टर पूजा यादव, रविंद्र, संजय, विमल, मनोज, अनुज, हरिओम पंवार, प्रतिभा शर्मा, श्वेता बंसल, अंजू, विमल यादव, अरविंद, संदीप मौजूद रहे।  आयकर कार्यालय में योगाचार्य गुलशन कुमार एवं रमेश चोपड़ा ने यौगिक  क्रियाओं के बारे में बताया एवं योग कराया। इस मौके पर आयकर अधिकारी दुष्यंत कुमार, एके सहगल, मांगेराम, आरसी सोनकर, कुलदीप कुमार, गोविंद शरण, प्रभजीत कौर, डालचंद, आनंद प्रकाश शर्मा, यशपाल, अनिल कुमार वर्मा, देवलीना शर्मा, धर्मपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें