सहारनपुर में 26 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव
सहारनपुर। सहारनपुर में बुधवार को 26 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही सहारनपुर में संक्रमितों की कुल संख्या 679 पहुंच गई है।
बुधवार केे मेरठ लैब से जारी सूची में 26 नए संक्रमित मिले। इनमें सहारनपुर शहर में 16 संक्रमित बताए हैं। सभी संपर्क में आए हुए हैं। छह मामले देवबंद के हैं, इनमें गांव सांपला बक्काल में सऊदी अरब से लौटा व्यक्ति शामिल है। एक रविदास मार्ग, एक कैलाशपुरम और तीन अन्य जगहों के हैं। रामपुर मनिहारान के तीन मामले हैं, जबकि पुवांरका का एक मरीज सामने आया है। रिपोर्ट आते ही सभी मरीजों को कोविड अस्पताल में भर्ती किया। साथ ही संपर्क में आए लोगों की सैंपलिंग की जा रही है। इनके अलावा 44 लोगों की कोविड अस्पतालों से छुट्टी की। इनके साथ ही जनपद में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 679 पहुंच गई है। हालांकि इनमें से 574 मरीज ठीक हो चुके हैं। छह मरीजों की मौत हुई है। वर्तमान में 89 एक्टिव मरीज हैं।