फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू मरीजों को भर्ती करने के लिए 26 बेड किए आरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। प्रदेश के कई जिलों में डेंगू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग खासा सक्रिय हो गया है। जिला अस्पताल में डेंगू मरीजों को भर्ती करने के लिए 26 और बेड आरक्षित किए हैं, जबकि ब्लॉक स्वास्थ्य केंद्रों पर पांच-पांच बेड के वार्ड बनाए गए। अब तक डेंगू के 100 मरीज मिल गए।
विज्ञापन

जनपद में डेंगू का प्रकोप नहीं रुक रहा है। तमाम प्रयासों के बाद भी आए दिन डेंगू के नए केस मिलते जाते रहे हैं। बुखार के मरीजों की सरकारी और गैर सरकारी अस्पतालों में भीड़ है। अब संक्रामक रोगों से निपटने की तैयारी को परखने के लिए शासन स्तर से एडी हेल्थ डॉ. बृजेश राठौर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। स्वास्थ्य विभाग ने एसबीडी जिला अस्पताल में पहले ही 25 बेड डेंगू मरीजों को भर्ती करने के लिए रखवाए हैं। अब डेंगू का प्रकोप के चलते एवं आवश्यकता पड़ने पर 25 बेडों को और आरक्षित किया है। यहां के अलावा राजकीय मेडिकल कॉलेज में भी 14 बेड का डेंगू वार्ड बनाया हुआ है। यहां अब तक 48 डेंगू मरीज भर्ती किए गए। इनमें से 38 ठीक हुए, जबकि चार मरीजों को हायर सेंटर रेफर किया गया। छह डेंगू मरीज अभी वार्ड में भर्ती है, जिनका इलाज चल रहा है। सभी ब्लॉक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर डेंगू मरीजों के लिए पांच-पांच बेड के वार्ड बनाए हैं। दवाइयां रखवा दी गई। इसके साथ ही चिकित्सक भी तैनात कर दिए।
दो और डेंगू के नए मरीज मिले
जनपद में बुधवार को डेंगू के दो और नए मरीज मिले हैं। जिला मलेरिया अधिकारी शिवांका गौड़ ने बताया कि डेंगू मरीज शहर और सरसावा के रहने वाले हैं। खास बात यह है कि दोनों मरीज घर पर ही है। टीम ने डेंगू मरीजों के आसपास रहने वाले लोगों के सैंपल लिए।
विज्ञापन

सरसावा में डेंगू का सबसे ज्यादा प्रकोप
जनपद के सरसावा ब्लॉक क्षेत्र में डेंगू का सबसे ज्यादा प्रकोप है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक ने बताया कि सरसावा क्षेत्र में अब तक 50 फीसदी डेंगू के मरीज मिल गए हैं, जबकि 25 फीसदी डेंगू के मरीज शहरी क्षेत्र के हैं। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें