पेपर मिल रोड पर बंद रहेगा रेलवे का फाटक
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। पेपर मिल रोड का रेलवे फाटक एक बार फिर 11 नवंबर को आठ घंटे के लिए बंद रहेगा। शुक्रवार को रेलवे विभाग फाटक बंद कर मशीन से ट्रैक बराबर करने का काम करेगा। इससे हजारों वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
पेपर मिल रोड के रेलवे फाटक से हजारों वाहन गुजरते हैं। इस फाटक से सहारनपुर, नागल, देवबंद, मुजफ्फरनगर आदि जगहों पर आते-जाते हैं। कहीं बार रेलवे फाटक के बंद होने से इस मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लगती है। रेलवे विभाग पेपर मिल फाटक पर 11 नवंबर को सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक मशीन से ट्रैक को बराबर करने का काम करेगा। इस कार्य को करने के लिए रेलवे विभाग की तरफ से सभी तैयारियों को पूर्ण कर लिया गया है। फाटक के बंद होने से आने-जाने वाले लोगों की दिक्कतें बढ़ेंगी। खास बात यह है कि ट्रेनों के संचालन पर कोई असर नहीं होगा। ट्रेनें रोजाना की तरह ट्रैक से गुजरती रहेंगी।
यह बनाया वैकल्पिक मार्ग
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक शाम पांच बजे के बाद वाहनों के आवागमन के लिए रास्ता खोल दिया जाएगा। वैसे फाटक बंद होने के कारण सभी सड़क परिवहन यातायात टपरी के समीप रेलवे फाटक चार-सी से गुजरने वाले सड़क मार्ग परागपुर, दूधली, रेलवे फाटक डीएम आवास के पास से गुजरेगा।
11 नवंबर को पेपर मिल रेलवे फाटक सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक बंद रखेंगे। इस अवधि में फाटक पर मशीन के द्वारा ट्रैक को बराबर करने का काम किया जाएगा। सभी तैयारियां पूरी हो गई है।
- तेजवीर सिंह, सीनियर सेक्शन इंजीनियर रेलपथ