फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ के बाद 25 हजार का इनामी बदमाश दबोचा

विज्ञापन
गंगोह पुलिस द्वारा पकड़ा गया इनामी बदमाश - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
गंगोह (सहारनपुर)। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार करने किया। गिरफ्तार बदमाश हरियाणा, पंजाब और यूपी के कई थानों में संगीन मामलों में फरार चल रहा था। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद करने का दावा कर जेल भेजा।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह ने बताया मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कोतवाली पुलिस ने शाहपुर-उमरपुर के जंगल में बदमाशों की तलाश में कांबिंग शुरू की, तभी पुलिस टीम पर बदमाश ने फायर झोंक दिया। पुलिस ने भी मोर्चा संभाला और जवाबी फायरिंग की। पुलिस ने घेराबंदी कर गांव शाहपुर निवासी इनाम उर्फ प्रधान को मौके से दबोचा। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार 25 हजार का ईनामी बदमाश पंजाब, हरियाणा, यूपी के सरसावा और गंगोह कोतवाली से विभिन्न आधा दर्जन से अधिक संगीन मामलों में फरार चल रहा था। पूछताछ में बदमाश ने एटीएम लूट की भी कुछ वारदातों को अंजाम देने की बात कबूली है। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से एक तमंचा, एक कारतूस बरामद करने का दावा किया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे जेल भेजा। मुठभेड़ में एसएसआई राधेश्याम, एसआई विपिन कुमार मौर्या, संजय शर्मा, कांस्टेबल अजर राठी, विक्रांत सिरोहा, सचिन लाकडो, राहुल कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें