- देहात कोतवाली के गांव कोलकी रांघड़ का मामला, लोगों ने जालसाजी का लगाया आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव कोलकी रांघड़ निवासी व्यक्ति ने तीन लोगों पर कमेटी के नाम पर 23.28 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। इस मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
गांव कोलकी रांघड़ निवासी अंकुर राज सिंधु ने तहरीर देकर बताया कि राहुल, उसकी पत्नी नीलम और आशीष ने कई अज्ञात लोगों के साथ मिलकर कमेटी के नाम पर रुपये जमा कराए। गांव के गय्यूर, अंकित, शाहबान, साजिद, शहजाद, मिथुन समेत अन्य लोगों से करीब 23.28 लाख रुपये लिए गए। रकम को खातों में फोन-पे, गूगल-पे और अन्य माध्यमों से भेजी गई। लोगों ने यह रकम घर बनाने और बच्चों की शादी के लिए जमा की थी।
आरोप है कि रुपये वापस करने का समय आया तो आरोपी टालमटोल करने लगे। पीड़ित अंकुर ने बताया कि रकम वापसी के लिए दबाव बनाने पर दो जून 2026 को ग्राम प्रधान की बैठक में आरोपी पहुंचे। वहां उन्होंने अपने हस्तलेख में समझौतानामा तैयार कर एक माह का समय मांगा। आरोप है कि समय बीतने के बाद भी रकम वापस नहीं की गई। इस मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं है। इसके बाद पीड़ित ने कोर्ट की दरवाजा खटखटाया। जांच अधिकारी उप निरीक्षक नीरज कुमार गुप्ता ने बताया कि राहुल, नीलम और आशीष के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।