फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: 22 पदों पर 23 प्रत्याशियों ने ठोकी ताल, नामांकन पत्र जमा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के चुनाव में ठाकुर विशंभर सिंह गुट और प्रगतिशील अधिवक्ता एकता मंच के पैनल सहित 11 पदों पर 23 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। वहीं, निर्दलीय चुनाव लड़ रहे अधिवक्ता ने अध्यक्ष पद पर पर्चा दाखिल किया है। बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापस लेने की प्रक्रिया होगी।
मंगलवार को सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन चुनाव के तहत ठाकुर विशंभर सिंह गुट और प्रगतिशील अधिवक्ता एक मंच के पैनल ने नामांकन पत्र जमा किए हैं। चुनाव अधिकारी अक्षय मित्र वत्स, सतपाल सैनी, शहजाद अंसारी और सुनील पुंडीर ने बताया कि 23 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। इनमें अधिवक्ता साधु सिंह चौहान निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। इन्होंने भी पर्चा दाखिल कर दिया है।
विज्ञापन

बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया होगी। 1661 मतदाता 20 दिसंबर को चुनाव करेंगे और 21 को परिणाम आएंगे। वहीं, दोनों गुटों के पदाधिकारियों के साथ प्रत्याशियों ने प्रचार शुरू कर दिया है। चुनाव जीतने को प्रत्याशी पूरे दमखम के साथ जुटे हैं।
विज्ञापन

प्रत्याशी मतदाताओं को फोन कर और व्हाट्सएप ग्रुपों के माध्यम से वोट देने की अपील कर रहे हैं। इसके साथ ही अधिवक्ताओं के चेंबरों पर पंपलेट वितरित किए जा रहे हैं। अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान का भी दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें