सहारनपुर। सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के वार्षिक चुनावों के लिए सोमवार को नामांकन पत्र खरीदे गए। कुल 11 पदों के लिए 23 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र खरीदे। अब मंगलवार को नामांकन पत्र जमा होंगे। मतदान 16 जनवरी को होगा। कुल 1875 अधिवक्ता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। मुख्य चुनाव अधिकारी सत्यपाल सैनी ने बताया कि 11 पदों के लिए नामांकन पत्र खरीदे गए हैं। दोनों गुटों के प्रत्याशियों के साथ एक पद के लिए निर्दलीय प्रत्याशी ने पर्चा खरीदा है। मंगलवार को शाम चार बजे तक अपना-अपना नामांकन दाखिल किया जा सकता है। 14 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 16 जनवरी को मतदान किया जाएगा। 17 जनवरी को मतगणना संपन्न कराई जाएगी।
ठाकुर बिशंबर सिंह (बीएसपी) ग्रुप के सामने प्रगतिशील अधिवक्ता एकता मंच और जागरूक अधिवक्ता मंच गठबंधन के रूप में चुनाव लड़ रहा है। ठाकुर बिशंबर सिंह बीएसपी ग्रुप के पैनल के दावेदार अध्यक्ष पद पर राहुल त्यागी, वरिष्ठ उपाध्याय पद पर भोपाल सिंह पुंडीर, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सौरभ जैन, महासचिव पद पर सत्येंद्र वर्मा, सहसचिव पद पर सचिन सैनी व अनीता रानी चुनावी मैदान में हैं। कोषाध्यक्ष पद पर यशपाल सिंह, सीनियर गवर्निंग काउंसिल पद पर मन्ज़र हुसैन काजमी व रवि दत्त शर्मा चुनाव लड़ रहे हैं। जूनियर गवर्निंग काउंसिल पद पर फौजिया फरहत व बिट्टू सहगल अपना भाग्य आजमा रहे हैं।
प्रगतिशील अधिवक्ता एकता मंच एवं जागरूक अधिवक्ता मंच गठबंधन की तरफ से अध्यक्ष पद पर रवीश कुमार महेश्वरी, वरिष्ठ उपाध्याय पद पर रेखा रानी पुंडीर, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर बाबूराम, महासचिव पद पर पालम राणा, सहसचिव पद पर प्रवेश व फैसल, कोषाध्यक्ष पद पर गौरव दीक्षित, सीनियर गवर्निंग कांउसिल पद पर समय सिंह व दिलीप सेठ दावेदार है। जूनियर गवर्निंग काउंसिल पद पर अंकित चौधरी व नैन कुमार अपना भाग्य आजमा रहे है। सह सचिव पद पर एक निर्दलीय प्रत्याशी मोहम्मद साकिब भी चुनावी दंगल में हैं।