फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: 16 चिकित्सकों के भरोसे 23 आयुर्वेदिक एवं यूनानी अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
-25 पद हैं सृजित, सात पदों पर नहीं चिकित्सकों की तैनाती
विज्ञापन

-कम चिकित्सक होने से मरीजों को हो रही परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। जिले के आयुर्वेदिक एवं यूनानी अस्पताल चिकित्सकों की कमी से जूझ रहे हैं। 23 अस्पतालों में केवल 16 ही चिकित्सक तैनात हैं, जबकि सात पद खाली हैं। चिकित्सक कम होने की वजह से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जिले में कुल 23 आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सालय संचालित हैं। इनमें 17 आयुर्वेदिक अस्पताल हैं, जिनमें चिकित्सकों के 19 पद सृजित हैं। तैनाती 11 पदों पर ही है, जबकि आठ पद खाली हैं। इसी प्रकार यूनानी अस्पतालों की बात करें तो जिले में छह अस्पताल यूनानी के हैं, जिनमें छह पद चिकित्सकों के सृजित हैं। सभी पदों पर चिकित्सक तैनात हैं, लेकिन एक चिकित्सक को बरेली में 50 बेड के अस्पताल में संबद्ध किया हुआ है।
विज्ञापन

इन अस्पतालों की ओपीडी में प्रतिदिन 1695 मरीज चिकित्सकों को दिखाने के लिए पहुंचते हैं। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित होने वाले इन अस्पतालों में चिकित्सकों की खासी कमी है। जिसकी वजह से यहां मरीजों को पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल शहर और नकुड़ 25-25 शैय्या युक्त हैं।

यहां संचालित हैं आयुर्वेदिक अस्पताल
-राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल चंद्र नगर, नकुड़, रायपुर, पानसर, जड़ौदा पांडा, मीरपुर, साढ़ौली हरिया, खजूरी अकबरपुर, कालूवाला पहाड़ीपुर, छुटमलपुर, देवबंद, डिगौली, चंदेना कोली, खेड़ा मुगल, भूरीबांस, नठौड़ी और महंगी।
विज्ञापन

-
यहां है यूनानी अस्पताल
राजकीय यूनानी अस्पताल कैलाशपुर, अंबेहटापीर, धौराला, संसारपुर, बुड्ढाखेड़ा और चिलकाना।
-
वर्जन
जिले में आयुर्वेदिक एवं यूनानी अस्पतालों में चिकित्सकों के पद खाली है। चिकित्सकों के लिए कई बार शासन में लिखा जा चुका है, जो चिकित्सकों की तैनाती है, उनसे ही काम चलाया जा रहा है। मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने के प्रयास कर रहे हैं।

- डॉ. रामकृपाल, आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें