फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव: 228 मतदान केंद्र अतिसंवेदनशील, 177 अति संवेदनशील प्लस

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 228 मतदान केंद्र अति संवेदनशील, 177 अति संवेदनशील प्लस
विज्ञापन

सहारनपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासनिक स्तर की तैयारियां तेज हो गई हैं। जनपद में सामान्य, संवेदनशील, अति संवेदनशील और अति संवेदनशील प्लस मतदान केंद्रों का चिन्हीकरण पूरा कर लिया गया है। जनपद के 1236 मतदान केंद्रों में से 272 संवेदनशील, 228 अति संवेदनशील और 177 अति संवेदनशील प्लस चिह्नित हुए हैं। जबकि 559 मतदान केंद्रों को सामान्य माना गया है।
विज्ञापन

मतदान केंद्रों पर संवेदनशीलता के हिसाब से पुलिस व्यवस्था को अधिक कड़ा किया जाएगा। साथ ही इन केंद्रों पर विशेष निगरानी भी रखी जाएगी। इसके अलावा मतदाताओं का मनोबल भी बढ़ाया जाएगा। जिससे मतदान में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) विनोद कुमार ने बताया कि मतदान केंद्रों की कैटेगरी के अनुसार सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। पारदर्शी एवं निष्पक्ष मतदान कराने के लिए सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद की जाएगी।
विज्ञापन

जनपद में मतदान केंद्र और मतदेय स्थल
विकास खंड --------मतदान केंद्र---------मतदेय स्थल
मुजफ्फाबाद---------142------------------401
साढ़ौली कदीम--------106------------------249
सरसावा--------------137-------------------352
नकुड-----------------113-------------------287
गंगोह----------------128-------------------329
पुंवारका--------------117-------------------323
बलियाखेडी----------115--------------------302
नागल----------------116-------------------307
रामपुर मनिहारान----- 77-------------------197
नानौता----------------79-------------------229
देवबंद-----------------106------------------293
योग------------------1236-----------------3269
इन पदों पर होगा चुनाव
जिला पंचायत सदस्य 49
क्षेत्र पंचायत सदस्य 1206
ग्राम प्रधान पद 884
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें