फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: 2,255 अभ्यर्थियों ने दी संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा

Sun, 01 Jun 2025 11:49 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
एसएएम इंटर कॉलेज में बीएड की परीक्षा देने पहुंचे अभ्यथी। 
विज्ञापन
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा 2025 रविवार को जनपद के छह केंद्रों पर हुई। जनपद में छह केंद्रों के लिए 2,602 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 87 फीसदी यानी 2,255 ने परीक्षा दी, जबकि 13 फीसदी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

परीक्षा दो पालियों में हुई। पहली पाली सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक रही। इसके लिए अभ्यर्थी प्रात: सात बजे से ही केंद्रों पर पहुंचना शुरू हो गए थे। केंद्रों में एंट्री के दौरान अभ्यर्थियों की तलाशी ली गई। मोबाइल और अन्य प्रतिबंधित सामग्री बाहर ही रखवा ली गई। इसी प्रकार दूसरी पाली दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक चली। इसमें भी एंट्री के दौरान अभ्यर्थियों की तलाशी ली गई।
परीक्षा सीसीटीवी और वायस रिकॉर्डर की निगरानी में हुई। जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट ने केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया। ज्यादातर अभ्यर्थियों ने दोनों पालियों के प्रश्न पत्रों को आसान बताया। नोडल अधिकारी/गोचर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. ओमकार सिंह ने परीक्षा के सफल आयोजन की बात कही। उन्होंने ही 87 फीसदी उपस्थिति की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें