फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज छात्र सहित कोरोना के 22 नए मामले मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले में कोरोना संक्रमण ने रफ्तार पकड़ ली है। सोमवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज के एक छात्र सहित कोरोना के 22 नए मामले मिले हैं। जिसके बाद जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 95 पहुंच गई है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक ने बताया कि सोमवार को मिले कोरोना संक्रमितों में दो जिला कारागार, दो राजकीय मेडिकल कॉलेज के रहने वाले हैं, जबकि अन्य कोरोना पॉजिटिव देवबंद, साढ़ौली कदीम, पुवांरका, रामपुर मनिहारान और शहर की अलग-अलग कॉलोनियों के रहने वाले हैं। स्वास्थ्य टीम संक्रमितों के घर पहुंची और उनके संपर्क में आए लोगों के सैंपल लिए। जिन्हें जांच के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। सीएमओ ने कहा कि संक्रमण बढ़ रहा है, इसलिए लोगों को बचाव के लिए सावधानी बरतनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें