फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायती राज मंत्री ने कार्यकर्ताओं को दिए चुनावी टिप्स

विज्ञापन
विज्ञापन
नानौता (सहारनपुर)। पार्टी की तरफ से दो लोकसभा क्षेत्रों के चुनाव प्रभारी बनाये गए राज्यमंत्री पंचायती राज विभाग भूपेन्द्र सिंह ने मंगलवार को नानौता में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कहा कि केंद्र सरकार विकास के पथ पर निरंतर अग्रसर रही है। आम मतदाता तक कार्यकर्ता यह बात पहुंचाने का काम करें।
विज्ञापन

नानौता स्थित चरथावल विधायक विजय कश्यप के आवास पर भाजपा के स्थानीय नेतृत्व से बातचीत करने पहुंचे मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि पार्टी ने उन्हें कैराना तथा अमरोहा लोकसभा की जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने लोकसभा क्षेत्र में भाजपा नेताओं के साथ ही मतदाताओं के मन को टटोलने का कार्य किया है। उन्होंने बूथों को मजबूत करने की बात कही। इस अवसर पर गंगोह विधायक प्रदीप चौधरी, भाजपा नेता केके पुंडीर, अजीत राणा, मोहर सिंह, मदन कश्यप, खेमचंद कश्यप, विरेन्द्र शर्मा चोरा, कैराना लोकसभा प्रभारी देववृत त्यागी, अमर सिंह, नीरज कुमार और रणधीर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें