शहीदों के परिजनों को दी 21 हजार की सहायता
सहारनपुर। जन कल्याण समिति शिव मंदिर नवीनगर ने पुलवामा के शहीदों के परिजनों को 21 हजार रुपये की धनराशि देकर सहायता की। समिति के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से चेक भेजकर प्रधानमंत्री राहत कोष में पैसा जमा कराया है। इस दौरान अध्यक्ष ब्रह्मपाल सिंह राणा, उपाध्यक्ष सोमपाल सिंह चौहान, सचिव सर्वजीत शर्मा, सह सचिव नरेश चंद शर्मा, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार सैनी मौजूद रहे। ब्यूरो