फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मी से मारपीट, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मोहल्ला ढोलीखाल में सफाई कर्मचारी के साथ मारपीट की गई, जिसको लेकर हंगामा हो गया। सफाई कर्मचारियों ने कुतुबशेर थाने का घेराव किया। तहरीर में आरोपी पर जातिसूचक शब्द कहने का भी आरोप लगाया। वहीं बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।
विज्ञापन

रविवार सुबह अंबाला रोड स्थित खुर्जा मिल निवासी सफाई कर्मचारी राहुल ढोलीखाल में सफाई कार्य कर रहा था। राहुल ने बताया कि वहां रहने वाले एक व्यक्ति ने सफाई ठीक से नहीं होने की बात कही। आरोपी ने उसे जाति सूचक शब्द कहे, जिसको लेकर उनके बीच मारपीट हो गई। है। कुछ लोगों ने बीच-बचाव कराकर मामला शांत कराया।
मामले का पता चलते ही सफाई कर्मचारी नेता राहुल बहोत मौके पर पहुंच गए। घटना को लेकर सफाई कर्मचारियों ने थाने का घेराव किया और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा किया। राहुल ने थाना कुतुबशेर में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। इंस्पेक्टर अभिषेक सिरोही ने बताया कि दूसरे पक्ष को थाने बुलवाया गया, जहां दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है। इस कारण मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें