फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री राहत कोष में भेजे 51 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। वायुसेना की तरफ से की गई एयर स्ट्राइक पर देशवासी केंद्र सरकार और सेना के साथ खड़े हैं। सेना का हौसला बढ़ाने के लिए लोग आगे आ रहे हैं। इसी के चलते केंद्रीय कस्टम एंड एक्साइज विभाग में कार्यरत अधीक्षक विजयपाल सिंह ने सेना की सहायता के लिए प्रधानमंत्री राहत कोष में 51000 रुपये भेजे हैं।
विज्ञापन

दामोदरपुरी निवासी विजयपाल सिंह ने बताया कि पुलवामा में आतंकी हमले का बदला वायुसेना ने एयर स्ट्राइक करके ले लिया। सरकार और सेना अपना दायित्व निभा रही है तो देशवासियों को भी खुद आगे आकर राष्ट्रप्रेम साबित करना चाहिए। यही बात उनके मन में भी आई, जिसके चलते उन्होंने प्रधानमंत्री रिलीफ फंड के नाम 51 हजार रुपये का डिमांड ड्राफ्ट (डीडी) बनवाया और डाक से भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें