फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता मिशन के लिए जागरूक करने का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वच्छता मिशन के लिए जागरूक करने का आह्वान
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान। पोषण अभियान के तहत खंड विकास कार्यालय पर आयोजित एक दिवसीय अभिमुखीकरण शिविर के दौरान एसडीएम संगीता गौतम ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में स्वच्छ भारत मिशन को आगे बढ़ाने के लिए लोगों को जागरूक करने का काम करें। उन्होंने कहा कि महिलाओं को गर्भावस्था में होने वाली बीमारियों के बारे में भी उनका मार्गदर्शन करें। शिविर के दौरान एसडीएम संगीता गौतम ने कहा कि खुले में शौच मुक्ति को लेकर महिलाओं में जागृति पैदा करें। उन्होंने कहा कि खाना खाने से पहले अपने हाथों को अच्छी तरह से साफ करें। अपनी सफाई का ध्यान रखें तभी हम स्वच्छ भारत मिशन को सफल बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों में कुपोषण को रोकने में लिए स्वास्थ्य केंद्रों पर समय-समय पर उनके स्वास्थ्य का परीक्षण कराएं और उनके खाने पीने में उम्र के साथ-साथ विटामिंस, आयरन आदि की जांच कराए। ग्राम्य विकास संस्थान के आचार्य अरुण कुमार ने शारीरिक प्रजनन, स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं और किशोरियों के लिए सही पोषण की जानकारी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें