फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुश्ती प्रतियोगिता में खूब चले दांवपेच

विज्ञापन
विज्ञापन
कुश्ती प्रतियोगिता में खूब चले दांवपेच
विज्ञापन

सहारनपुर। राज्य स्तरीय सब जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता दस से 13 जनवरी तक वाराणसी में होगी। प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय टीम का गठन करने के लिए शनिवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय प्रतियोगिता कराई गई। कुल 42 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। टीम का हिस्सा बनने को खिलाड़ियों के बीच जोर आजमाइश हुई।
विज्ञापन

प्रतियोगिता चयन समिति के अध्यक्ष प्रवीण कुमार, सदस्य आदेश चौधरी, संदीप कुमार, तनवीर अहमद और गौतम सिंह की देखरेख में संपन्न हुई। कड़ी स्पर्धा के बाद जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष डॉ. एके गुप्ता और सचिव मुस्तकीम अंसारी ने चयनित खिलाड़ियों के नाम की घोषणा की। फ्री स्टाइल में मैडी कुमार, विकासपाल, रवि कुमार, दीपक कुमार, अंकित कुमार, सचिन, सागर तोमर, लव चौधरी और अभिषेक राठी चयन कराने में सफल रहे। ग्रीको रोमन के लिए मंथन, वैभव कुमार, रोपिन कुमार, मोइन मलिक और अंजुल कुमार का चयन किया गया। प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार, जिला उप क्रीड़ा अधिकारी काशी नरेश यादव, लाल धर्मेंद्र प्रताप, अब्दुल अहद, प्रवीण चौधरी ने विजेताओं केे शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें