फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत शिक्षकों ने दी आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सेवानिवृत्त शिक्षकों ने वित्त एवं लेखाधिकारी (बेसिक शिक्षा) कार्यालय के कर्मचारियों पर पेंशन के पत्रों के संशोधन के नाम पर शिक्षकों के उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर जनवरी के अंतिम सप्ताह में बीएसए कार्यालय पर धरना देने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षक संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेशदत्त शर्मा अपने सेवानिवृत्त शिक्षक साथियों भोपाल सिंह, केहर सिंह और विष्णुदत्त शर्मा के साथ बुधवार को वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि सेवानिवृत्त शिक्षकों से आवेदन लेने के बावजूद वेतनमान संशोधित नहीं किया गया है। सुरेशदत्त शर्मा ने बताया कि उन्होंने अपना आवेदन 16 अप्रैल 2018 को किया था, जो आपत्ति के साथ 28 दिसंबर 2018 को वापस कर दिया गया। आपत्ति यह है कि सर्विस बुक की फोटो कॉपी, अंतिम वेतन प्रमाणित तथा पत्नी का नाम और जन्मतिथि संलग्न नहीं है, जबकि यह सभी प्रमाण पत्र पूर्व में जमा हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग के कर्मचारी रिकार्ड को देखने की बजाय सेवानिवृत्त शिक्षकों को परेशान कर रहे हैं, जो ठीक नहीं है। यदि ऐसे ही उत्पीड़न किया जाता रहा तो जनवरी के अंतिम सप्ताह में बीएसए कार्यालय पर सभी सेवानिवृत्त शिक्षक धरना देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें