फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिन के डिप्टी सीएम बनने पर सहारनपुर में खुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
सचिन के डिप्टी सीएम बनने पर सहारनपुर में खुशी
विज्ञापन

- सहारनपुर में रहता है सचिन पायलट के ताऊ की बेटी राजबाला का परिवार,

सहारनपुर। सचिन पायलट ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ राजस्थान में ली, लेकिन उनकी ताजपोशी की खुशी सहारनपुर में भी महसूस की गई। क्योंकि सचिन पायलट का जन्म सहारनपुर में ही हुआ है। इनकी रिश्तेदारी भी सहारनपुर में है, तो काफी परिचित लोग भी हैं, जो सचिन पायलट के पिता राजेश पायलट से जुड़े रहे।
दरअसल, सचिन पायलट के पिता राजेश पायलट जब एयरफोर्स में थे और उनकी तैनाती सहारनपुर के सरसावा में एयरफोर्स स्टेशन पर थी, उस समय उनका परिवार सहारनपुर के अहमदबाग स्थित नंद कुटीर में रहता था। यहीं पर 7 सितंबर 1977 को सचिन पायलट का जन्म हुआ था। उनकी मां रमा पायलट ने उसी दौरान सहारनपुर के जैन डिग्री कॉलेज से एलएलबी की पढ़ाई की तथा वह यूथ कांग्रेस की जिला उपाध्यक्ष भी रहीं।
विज्ञापन

राजेश पायलट के बड़े भाई नत्थी सिंह की बेटी राजबाला की शादी सहारनपुर कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के कई बार अध्यक्ष रहे एडवोकेट राजकुमार वर्मा से हुई। उनका परिवार हकीकतनगर में रहता है। परिवार में राजकुमार वर्मा, राजबाला, बेटी रीतू, बेटा आशीष और नीशू हैं। सोमवार को सचिन पायलट ने राजस्थान के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली, तो राजबाला के परिवार के लोग न्यूज चैनलों पर प्रसारित कार्यक्रम को देखकर मोहित हो उठे। परिवार ने मिठाई खिलाकर इस खुशी का इजहार किया।
मां शाकंभरी के प्रति रहा लगाव
सचिन पायलट के पिता राजेश पायलट के करीबियों में से एक कटार सिंह निवासी स्टेट बैंक कालोनी ने बताया कि राजेश पायलट जब परिवार सहित सहारनपुर में रहते थे, तो अक्सर शाकंभरी देवी मंदिर के दर्शन करने जाते थे। उन्होंने 1979 का एक फोटो भी दिखाया, जिसमें सचिन पायलट, उनकी बहन सारिका, मां रमा पायलट और पिता राजेश पायलट शाकंभरी देवी मंदिर के पास वीरखेत में हैं। उसमें सचिन पायलट की उम्र महज दो वर्ष है।
सचिन को पसंद है साग और मक्के की रोटी : राजबाला
सचिन पायलट की तहेरी बहन राजबाला ने बताया कि सचिन बचपन से ही बेहद सरल और मधुर व्यवहार वाला रहा है। दूर रहने के कारण मिलना-जुलना कम है, लेकिन शादी समारोह में सब एकजुट होते हैं। उन्होंने बताया कि सचिन को साग और मक्के की रोटी बहुत पसंद है। एक किस्से का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि जब सचिन के घर एक बेटा पैदा हुआ, तो सभी बहनें रस्म पूरी करने के लिए ज्वेलरी और कपड़े लेकर गईं थीं। तब सचिन ने कहा था कि कुआं पूजन कराएंगे, तो सबको फिर से आना होगा।
विज्ञापन

दून स्कूल में साथ पढ़े कमलनाथ, निर्भयपाल और संजय गांधी
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बने कमलनाथ की ससुराल सहारनपुर में है। उनकी सास कुंती पाल ने कमलनाथ के मुख्यमंत्री बनने पर खुशी जताई है। गौरतलब है कि कुंती पाल के बेटे एवं पूर्व विधायक स्वर्गीय निर्भयपाल, संजय गांधी तथा कमलनाथ की प्रारंभिक पढ़ाई देहरादून स्थित दून स्कूल से हुई थी। वर्तमान में निर्भयपाल के पुत्र राघव लखनपाल शर्मा सहारनपुर से भाजपा सांसद हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें