फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक फिसलने पर सिर में चोट से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़गांव (सहारनपुर)। बाइक फिसलने से गंभीर रूप से घायल हुए युवक की उपचार के दौरान दिल्ली के अपोलो अस्पताल में मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

बड़गांव थाने के गांव महेशपुर निवासी जसवंत सिंह का 35 वर्षीय पुत्र विजेंद्र रविवार की शाम कस्बा बड़गांव से बाइक द्वारा गांव लौट रहा था। अभी वह गांव के समीप पहुंचा ही था कि उसकी बाइक एक मोड़ पर फिसल गई। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने घायल को देवबंद भर्ती कराया था। जहां से उसे चिकित्सकों ने मेरठ रेफर कर दिया। सिर में गंभीर चोट होने के कारण बाद में घायल को दिल्ली हायर सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। बताया कि युवक ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था। यदि हेलमेट होता तो उसकी जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें