इलाहाबाद का नाम प्रयागराज करने पर जताया सीएम का आभार
शाकंभरी। श्री शिव शक्ति युवा मंडल जसमोर एवं भारतीय संस्कृति उत्थान समिति ने इलाहाबाद के नाम को प्रयागराज किए जाने पर सीएम योगी आदित्यनाथ का आभार प्रकट किया।
समिति अध्यक्ष पंडित संजय प्रपन्नाचार्य ने कहा कि वास्तव में प्रदेश की भाजपा सरकार के मुखिया योगी आदित्य नाथ द्वारा किया गया यह कार्य अपने आप में सराहनीय है। यह केवल वहीं कर सकते हैं, जिनका आत्मबल पूर्णता को प्राप्त होता है। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश योगी आदित्यनाथ की जोड़ी वास्तव में एक बार फिर भारत को विश्वगुरु की स्थान पर स्थिर करने का प्रयास कर रही है। पंडित संजय प्रपन्नाचार्य एवं उनके सहयोगियों द्वारा शाकंभरी देवी मेला परिसर में लगाए गए नि:शुल्क यात्री सेवा शिविर में श्रद्धालुओं को भंडारा एवं रात्रि विश्राम कराया जा रहा है। इस पुनीत कार्य में महात्मा योगेंद्र गिरी, अध्यक्ष अंशुल बंसल, सौरभ चौहान, ऋषिपाल, आदित्य बंसल, रजत चौहान, रामगोपाल कश्यप, प्रदीप गहरवार, संदीप चौहान, सारस्वत शर्मा, राजू कश्यप, विकास कश्यप, जयपाल शर्मा आदि की उपस्थिति रही।