फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एससीएसटी एक्ट विरोध में करेंगे भूख हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। पंत विहार स्थित एक सभागार में राष्ट्रीय परशुराम सेना और ब्राह्मण महासभा की बैठक का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष पंडित आशीष शर्मा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के विपरीत केंद्र सरकार द्वारा एससीएसटी एक्ट में किए बदलाव का सवर्ण समाज पुरजोर विरोध करता है। राष्ट्रीय परशुराम सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित रोहित कौशिक ने एससीएसटी एक्ट के विरोध में दो अक्टूबर को हकीकत नगर स्थित रामलीला मैदान पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करने की घोषणा की। प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित रोहित कौशिक ने पंडित दिनेश शर्मा को राष्ट्रीय परशुराम सेना का जिलाध्यक्ष, पंडित गौरव शर्मा को महानगर अध्यक्ष, पंडित सागर शर्मा को महानगर उपाध्यक्ष मनोनीत किया। प्रधुमन शर्मा, मयंक शर्मा, शुभम पंडित, मनोज भारद्वाज, अनुज शर्मा, देवेंद्र शर्मा, प्रदीप शर्मा, ब्रिजेश शर्मा, नीलम शर्मा, अंकुर शर्मा, हेमंत शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें