फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले को विशेष दर्जा दिलाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले को विशेष दर्जा दिलाने की मांग
विज्ञापन


सहारनपुर। सहारनपुर को विशेष जनपद का दर्जा देने सहित अन्य मांगों को लेकर बुधवार को अखिल भारतीय राष्ट्रवादी सेना ने धरना देकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजा। उन्होंने कहा कि चार राज्यों की सीमाओं से सटा होने के कारण अति संवेदनशील है।
विज्ञापन

गांधी पार्क स्थित गांधी प्रतिमा के नीचे धरना देते हुए वक्ताओं ने कहा कि यह जिला विश्व प्रसिद्ध दारूल उलूम, माता शाकंभरी देवी मंदिर, त्रिपुरा मां बाला सुंदरी मंदिर, सिद्घपीठ गुरू फकीरादास मंदिर मिरगपुर आदि धार्मिक स्थान और लकड़ी की नक्काशी के लिए ख्यातिप्राप्त है। उन्होंने कहा कि जनपद से प्रदेश की राजधानी लखनऊ की दूरी करीब 700 किलोमीटर और इलाहाबाद हाईकोर्ट की दूरी 844 किलोमीटर है। जबकि हरियाणा, हिमाचल और उत्तराखंड के हाईकोर्ट पास हैं। इसलिए जनपद में हाईकोर्ट बैंच की स्थापना की जाए। उन्होंने विश्वविद्यालय स्थापित करने, पीएससी बटालियन का कैप बनाने, पर्यटन सूची में शामिल करने, औद्योगिकीकरण को बढ़ावा देते हुए जनपद को विशेष दर्जा दिलाने की मांग की है। अध्यक्ष चौधरी विरेंद्र सिंह गुर्जर, प्रधान शिवकुमार, पूरन सिंह, संदीप, यश देव, निसार अहमद, ओमी पंवार, देवेंद्र चौहान, पप्पू बोंसा, बजरंगी, विरेंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें