फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी योजना में डीपीआर बनाने के कार्य में तेजी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी स्मार्ट सिटी योजना के तहत शहर के विकास की उम्मीद और पुख्ता होने लगी है। इन दिनों कंसलटेंट एजेंसी कार्ययोजना तैयार करने में जुटी है। कमिश्नर एक महीने में तीन बार बैठक कर अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी कर चुके हैं। जिसके बाद अधिकारियों दो महीने के भीतर योजना पर काम शुरू हो जाने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी योजना में सहारनपुर का चयन 19 जनवरी 2018 को हुआ था, जिसे 19 अगस्त को पूरे सात महीने हो रहे हैं। चयन के बाद एसवीपी (स्पेशल प्रपज व्हीकल कमेटी), सहारनपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड कंपनी और एडवाइजरी फोरम का गठन किया गया, मगर पीएमसी यानी प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसलटेंट के गठन की प्रक्रिया में समय लगा, जिसके लिए दो बार टेंडर करना पड़ा। अब करीब 20 दिन पहले ही पीएमसी फाइनल हुई है, जिसे तेजी के साथ कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश कमिश्नर चंद्रप्रकाश त्रिपाठी की ओर से दिए गए हैं। इन दिनों पीएमसी की टीम शहर का भौगोलिक सर्वे करने के साथ ही कार्ययोजना पर काम कर रही है। अफसरों का कहना है कि कार्ययोजना पर काम होते ही बजट की मांग शासन से की जाएगी, जिसके तुरंत बाद योजना के तहत प्रस्तावित कार्यों पर काम शुरू कर दिया जाएगा।
स्मार्ट सिटी योजना पर हमारा सबसे अधिक फोकस है। कमिश्नर योजना को लेकर काफी गंभीर हैं, जो एक-एक कार्य पर नजर बनाए हुए हैं और समय-समय पर समीक्षा कर रहे हैं। इन दिनों कार्ययोजना पर काम चल रहा है। जिसके कंपलीट होने के बाद शासन से बजट रिलीज होते ही स्मार्ट सिटी योजना के तहत होने वाले विकास कार्यों पर अमल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ज्ञानेंद्र सिंह, नगरायुक्त।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें