फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आय में कमी को लेकर हरकत में आया एसडीए

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। पिछले तीन साल में सहारनपुर विकास प्राधिकरण की आय में 25 से 30 फीसदी की कमी को प्राधिकरण के वीसी ने गंभीरता से लिया है। आय में कमी आने की प्रमुख वजह मानचित्रों का कम संख्या में पास कराया जाना है। मानचित्रों का कम पास होना और निर्माणों का लगातार बढ़ना कहीं न कहीं सवाल खड़े करता है। ऐसे में वीसी ने प्राधिकरण के अभियंताओं के कार्यों की मॉनिटरिंग शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्राधिकरण की आय का प्रमुख श्रोत भवनों के मानचित्रों की एवज में मिलने वाला शुल्क है। वर्ष 2014 तक प्राधिकरण की सालाना आय 20 करोड़ से अधिक हुआ करती थी, जो अब घटकर 13 से 14 करोड़ रुपये रह गई है। आय में 25 से 30 फीसदी की कमी को लेकर वीसी सुखलाल भारती चिंतित हैं। उन्होंने प्राधिकरण के अभियंताओं और संबंधित बाबुओं को आय बढ़ाने के लिए जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। मानचित्र पास कराने के लिए आने वाले लोगों के साथ अच्छे से पेश आने और मानचित्र पास करने की राह में आने वाली बाधाओं को प्राथमिकता से निस्तारण करने को कहा गया है, जिससे मानचित्रों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो सके। इसके अलावा उन्होंने अभियंताओं के कार्यों की मॉनिटरिंग भी शुरू कर दी है। प्रतिदिन शाम के समय अभियंताओं से दिन भर के कार्यों का हिसाब लिया जा रहा है।
आय में कमी की प्रमुख वजह
- नोटबंदी के बाद प्रापर्टी की खरीद फरोख्त में कमी आना।
- जनपद में खनन और खनन का परिवहन प्रतिबंधित होना।
- मानचित्र स्वीकृत करने का शुल्क अधिक होना।
- अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई न होना आदि।

यह सच है कि पिछले तीन साल में विकास प्राधिकरण की आय में काफी कमी आई है, जो चिंता की बात है। हम आय में बढ़ोत्तरी के लिए हर संभव कदम उठा रहे हैं। कोशिश यही है कि हम कम से कम पहले की कमाई की बराबरी तो कर ही लें। क्योंकि प्राधिकरण की आय बढ़ेगी तो ही विकास कार्य भी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुखलाल भारती, वीसी, एसडीए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें