फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि मंत्री ने किया केवीके का औचक निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। प्रदेश के कृषि एवं जिले के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बृहस्पतिवार की सुबह कृषि विज्ञान केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र परिसर में खजूर, लीची और एप्पल बेर का ब्लाक विकसित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने परिसर स्थित सूचना तकनीक केंद्र, तकनीकी पार्क, मशरूम स्पान, जैव नियंत्रक, मृदा परीक्षण प्रयोगशाला, तकनीकी मॉडल गैलरी, लघु उद्यान नर्सरी, गृह विज्ञान प्रदर्शन गैलरी आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने केवीके के प्रभारी डॉ. आईके कुशवाहा और अन्य वैज्ञानिकों से जानकारी हासिल की। उन्होंने परिसर में खजूर, लीची और एप्पल की उन्नत प्रजातियों का ब्लाक विकसित करने और मत्स्य पालन के तालाब का सुदृढ़ीकरण कराने के निर्देश दिए। मेयर संजीव वालिया, नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह, संयुक्त निदेशक कृषि डीएस राजपूत, उपकृषि निदेशक राजीव कुमार, भूमि संरक्षण अधिकारी रामजतन मिश्र, डॉ. रीता, डॉ. महावीर सिंह, डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ. वीरेंद्र वर्मा, सुमित कुमार, सीताराम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें