छत से गिरकर युवती की मौत
नानौता। नगर के मोहल्ला सरावज्ञान निवासी एक युवती की छत से उतरते हुए गिरने से मौत हो गई। बताया गया है कि 22 वर्षीय गीता पुत्री रामपाल छत पर बारिश के मौसम के चलते तिरपाल डालने के लिए गई थी। छत से उतरते समय अचानक पैर फिसल गया। छत से गिरने पर परिजन आनन-फानन में उसे चिकित्सक के यहां ले गए। यहां युवती को मृत घोषित कर दिया गया।