फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों की पुलिसकर्मियों के साथ नोकझोंक

विज्ञापन
विज्ञापन
नानौता (सहारनपुर)। पति-पत्नी के बीच के विवाद में दो पुलिसकर्मियों को रौब दिखाना भारी पड़ गया। ग्रामीणों ने उनके साथ हाथापाई कर डाली। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाते हुए दोनों पुलिसकर्मियों को वहां से निकाल कर भेजा।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव कचराई निवासी एक युवक का विवाह थाना बड़गांव क्षेत्र के गांव जड़ौदा पांडा निवासी एक युवती के साथ करीब डेढ़ वर्ष पूर्व हुआ था। दो दिन पूर्व किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हो गयी। जिसने विकराल रूप धारण कर लिया। लड़की और लड़के पक्ष के लोग गांव में इकट्ठा हो गए और दोनों पक्षों में जमकर कहासुनी हुई। इसके बाद गांव के गणमान्य लोगों द्वारा किसी प्रकार दोनों पक्ष के लोगों को समझाते हुए फैसला करा दिया गया। बताया जा रहा है कि युवती के रिश्तेदारों में मेरठ निवासी एक महिला सहित दो सिपाही भी शामिल थे। जिन्होंने फैसला किए जाने से पूर्व पुलिस का रौब गालिब किया, जिसे ग्रामीणों ने अनदेखा कर दिया। फैसला हो जाने के बाद उक्त दोनों सिपाहियों ने गांव में पहुंचकर दोबारा रौब झाड़ना शुरू कर दिया और युवती के ससुराल पक्ष के पड़ोसियों के साथ जमकर गाली गलौज की। जिस पर ग्रामीणों ने एकत्रित होकर दोनों सिपाहियों से हाथापाई शुरू कर दी। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने मामले की जानकारी ली और सिपाहियों को समझाते हुए घर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें