जन कल्याण के लिए होता है संतों का जन्म : दास
सहारनपुर। महामंडलेश्वर महंत रमेश दास ने कहा कि बावा लाल ने अपने तप और बल से सहारनपुर को तपोभूमि बना दिया। संतों का जन्म ही जन कल्याण के लिए होता है।
बाबा लाल दास रोड स्थित लालद्वारा बाड़ा में हुए कार्यक्रम में महामंडलेश्वर महंत रमेश दास ने कहा कि संत का एकमात्र धर्म जन कल्याण होता है। इस स्थल पर बाबा लाल ने 100 वर्ष तक तप किया। ऐसी तपोस्थली पर आने मात्र से मानव कई पापों से मुक्त हो जाता है। जीवन जितना सादा होगा, जीवन में सुख शांति उतनी ही अधिक होगी।
सतगुरु बाबा लाल सेवक मंडल के प्रधान अशोक अरोड़ा, महामंत्री राजेश कपूर और लालद्वारा प्रमुख इंद्रमोहन जोशी ने माल्यार्पण कर महामंडलेश्वर का स्वागत किया। महंत ने संगतों को नामदान देते हुए गुरु को मनाने और गुरु की मानने के लिए भी प्रेरित किया। रिंकू लूथरा, सुषमा लूथरा, विनोद शर्मा, मोनी कालरा, राजेश कपूर ने भजन सुनाए। अशोक गुजराल, पवन अवस्थी, मनीष आनंद, प्रदीप शर्मा, श्यामबत्रा, प्रमोद अरोड़ा, प्रमोद भाटिया, पूजा कपूर, रमा मल्होत्रा, प्रदीप सूरी, दीपक कुमार, पंडित धनंजय पाठक, डा. अशोक भाटिया, नरेंद्र भाटिया, राजकुमार गंभीर, रजनीश भारती, सुभाष कक्कड़, राजेंद्र गर्ग, अशोक भाटिया, राज कुमार गंभीर, रजनीश भारती, सुभाष कक्कड़ मौजूद रहे।