फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूलर से करंट लगने से बच्चे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सरसावा (सहारनपुर)। क्षेत्र के ग्राम बहलोलपुर में एक बालक की कूलर से करंट लगने के कारण मौत हो गई। बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम है। शुक्रवार दोपहर लगभग एक बजे ग्राम बहलोलपुर का निवासी रविंद्र ने बताया कि उसके दो वर्ष के पुत्र यशवीत को कूलर से करंट लगा। वह कमरे में काफी देर से खेल रहा था। खेलने के दौरान जब बच्चे की काफी देर तक कोई आवाज नहीं आई तो उन्होंने कमरे में झांक कर देखा तो वहां यशवीत कूलर के पास बेसुध पड़ा था। परिजन तुरंत बच्चे को लेकर सीएचसी पहुंचे। चिकित्सकों ने बेसुध हालत में बच्चे का उपचार किया, लेकिन कुछ देर बाद बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक बालक के पिता रविंद्र ने बताया कि सड़क पर लगे वाहनों के जाम के कारण सरसावा सीएचसी पहुंचने में करीब आधे घंटे का समय लग गया। सीएचसी के अधीक्षक डाक्टर राजेश ने कहा कि समय रहते बालक सीएचसी पहुंच जाता तो उसकी जान बचाई जा सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें