फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीएम ई ने कसे पूर्ति निरीक्षकों के पेंच

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। आधार फीडिंग को लेकर अपर जिलाधिकारी प्रशासन एसके दूबे ने सख्त रुख अपना लिया है। उन्होंने पूर्ति निरीक्षकों को 30 मई तक 90 प्रतिशत आधार कार्ड फीड कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सर्वाधिक प्रॉक्सी वितरण करने वाली दो दुकानों के राशन वितरण की जांच कराने के आदेश भी जारी किए है।
विज्ञापन

सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर स्थित अपने कार्यालय में आयोजित बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन का मुख्य जोर आधार फीडिंग पर रहा। उन्होंने कहा कि 30 मई तक 90 प्रतिशत आधार कार्ड फीडिंग हो जाने चाहिए। उन्होंने पूर्ति निरीक्षकों को निर्देश दिए कि अपात्र राशन कार्डों को चिह्नित कर उन्हें डिलीट करा दिया जाए। एडीएम ई ने कहा कि बिना आधार वाली यूनिटों को चिह्नित कर उन्हें भी डिलीट कराया जाए। आधार फीडिंग कराने में रूचि नहीं लेने वाले राशन डिपो पर शिकंजा कसते हुए उन्होंने कहा कि सबसे कम आधार फीडिंग वाली दुकानों की जांच कराई जाए। जिन राशन डिपो ने सबसे अधिक राशन का प्रॉक्सी वितरण किया है, उनकी जांच कराई जाए। जांच का दायरा कम से कम तीन महीने का राशन वितरण होना चाहिए। जिला पूर्ति अधिकारी सतीश कुमार मिश्र, एआरओ प्रतिभा शर्मा, पूर्ति निरीक्षक हृदेश, नेहा, दिनेश, मदनपाल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें