गंगोह (सहारनपुर)। गांव बाढ़ी माजरा में आहूत भाकियू अंबावत की बैठक में प्रदेश सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाया गया। साथ ही विद्युत निगम पर भी किसानों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी गई।
वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों का उत्पीड़न हो रहा है। कहा कि इस समय गन्ना बुवाई का कार्य चल रहा है और विद्युत निगम के कर्मचारी किसानों के कनेक्शन काटने में लगे है। किसानों से अवैध वसूली हो रही है। गंगोह बिजली घर से सलारपुरा जा रही हाईटेंशन विद्युत लाइन के तार पेड़ों में इंसुलेटर लगाकर खींचे गए है। इसके चलते किसी भी वक्त कोई हादसा हो सकता है। उन्होंने अविलंब तारों को मानकों के अनुसार खींचे जाने की मांग की। अध्यक्षता चौधरी धर्मपाल सिंह और संचालन ब्लाक अध्यक्ष धीरज चौधरी ने किया। सूरज, नवाब सिंह, रमेशचंद, तेजपाल सिंह आदि रहे।