फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाई स्कूल में इम्प्रूवेमेंट के लिए दस जुलाई तक आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईस्कूल में इम्प्रूवेमेंट के लिए दस जुलाई तक आवेदन
विज्ञापन


सहारनपुर। वर्ष 2018 की हाई स्कूल की इम्प्रूवमेंट/कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए इच्छुक अभ्यर्थी प्रधानाचार्य के माध्यम से दस जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट यूपीएमएसपी डॉट ईडीयू डॉट इन के माध्यम से किया जा सकता है। एक विषय में अनुत्तीर्ण छात्र इम्प्रूवमेंट और दो विषयों में अनुत्तीर्ण छात्र कम्पार्टमेंट के लिए आवेदन करेंगे।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक आरके तिवारी ने बताया कि आवेदन की प्रक्रिया 11 मई से शुरू हो चुकी है, जो दस जुलाई तक चलेगी। छात्र-छात्राएं अपने पंजीकृत विद्यालय के प्रधानाचार्य से संपर्क कर परीक्षा शुल्क 256.50 रुपया तथा एक प्रार्थना पत्र के साथ अंक पत्र की छायाप्रति संलग्न कर प्रस्तुति करेंगे। प्रधानाचार्य सभी छात्रों के परीक्षा शुल्क एक मुश्त कोषागार में चालान के माध्यम से जमा करेंगे। साथ ही उन्हें शुल्क जमा करने का पूरा ब्योरा विद्यालय के पासवर्ड सहित वेबसाइट पर देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें