नए पदाधिकारियों को शपथ दिलाई
सहारनपुर। प्राइवेट आईटीआई वेलफेयर एसोसिएशन की नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह उनाली रोड स्थित एक निजी आईटीआई परिसर में हुआ। मुख्य अतिथि एसोसिएशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. अशोक मलिक रहे। उन्होंने नए पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। कहा कि सरकार तुगलकी फरमान जारी कर प्राइवेट आईटीआई को बंद करा देना चाहती है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिलाध्यक्ष प्रवीण चौधरी ने कहा कि प्राइवेट आईटीआई की रक्षा और सुरक्षा के लिए हर संभव लड़ाई लड़ी जाएगी। इस मौके पर राजेंद्र चौहान, मनोज चौधरी, गौरव मिनाल, अनिल सैनी, सोहनवीर, पवन सिंह, जितेंद्र सिंह, दिलनवाज, विक्रांत सैनी, केडी सैनी आदि मौजूद रहे।