धूमधाम से मनाया डेरा बंदा नवाज का उर्स
सहारनपुर। सर्वधर्म डेरा बंदा नवाज का उर्स धूमधाम से मनाया गया। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने मत्था टेककर मन्नतें मांगी।
गांव शेेखपुरा कदीम स्थित डेरा बंदा नवाज पर उर्स का शुभारंभ डेरा प्रमुख बड़े सरकार डीबीएन महाराज ने किया। सर्व प्रथम विशाल जुलूस, शाही भंडारे और शाही चादर का आयोजन किया। बैंडबाजों संग शाही चादर और जुलूस निकाला गया, जिसमें देशभर से आए श्रद्धालुओं ने भाग लिया। श्रद्धालु सबसे आगे अमन शांति के झंडे लहराते हुए चल रहे थे। उनके पीछे स्कूली बच्चे चल रहे थे। वहीं, सूफी अंदाज और सुरों में कव्वालों ने लोगों का मन मोह लिया। जुलूस में देश भक्ति की झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। कनाडा से आए श्रद्धालुओं द्वारा लगाई शाही चार ख्वाजा सैय्यद रिफअत हुसैन शाह की दरगाह पर बड़े सरकार डीबीएन महाराज, छोटे सरकार क्षतिज मेहता, शोभित शर्मा की सरपरस्ती में पेश की गई। श्रद्धालुओं ने मत्था टेककर मन्नतें मांगी। निहारिका बेदी, मुस्ताक अहमद, एके सेठी, रामनरेश यादव, भूषण कालड़ा, सुशील खुराना, साजिद, अनिल कुमार, उमेश वर्मा, विजय मल्होत्रा, अजय बाठला, आशीष वैश्य, संजय आदि मौजूद रहे।