फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले में दस वर्षीय बच्चा गिरा, लोगों ने निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नेहरू मार्केट से होकर गुजर रहे नाले में दस वर्षीय बच्चे के गिर जाने से अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बच्चे को बमुश्किल बाहर निकाला। नेहरू मार्केट के व्यापारियों ने बताया कि मंगलवार की दोपहर एक दस वर्षीय बच्चा नाले की दीवार के पास खड़ा था। अचानक से वह करीब दस फुट गहरे नाले में जा गिरा। इसकी वजह से मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचा दिया। नाले में गिरने की वजह से बच्चा चोटिल हो गया। मगर गनीमत रही कि वह अधिक चोटिल नहीं हुआ, अन्यथा नाले का थोड़े पानी में भी अनहोनी घटना घट सकती थी। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने नाले में उतरकर बच्चे को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें