नानौता (सहारनपुर)। मंगल को जन्मे मंगल ही करते मंगलमय भगवान, जय-जय-जय हनुमान गोसाई कृपा करो गुरुदेव के नाई, छम-छम नाचे देखो वीर हनुमान, तेरे जैसा रामभक्त कोई हुआ न होगा आदि भजनों से रामभक्त हनुमान की महिमा का गुणगान श्रद्धालुओं द्वारा किया गया। इस दौरान हनुमान मंदिर में हनुमान जी के जयकारे गूंजे।
नगर के प्राचीन सिद्धपीठ हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा सबसे पहले विधि विधान से पूजा-अर्चना की गई। शंख, घड़ियाल, मंजीरों से आरती की गई। आरती के बाद श्रीबाला जी कीर्तन मंडल अध्यक्ष अजय वर्मा व अजय बंसल द्वारा बालाजी महाराज को लाल रंग का चोला, सिंदूर, लंगोट अर्पित कर ज्योत प्रज्ज्वलित की गई। श्री बाला जी महाराज को अनुराग राणा, विवेक नामदेव, अजीत राणा, बिजेन्द्र रोहिला, मनोज शर्मा, सतीश रोहिला, शिव कुमार राणा आदि द्वारा माल्यार्पण किए गए। इसके बाद पूरी रात्रि श्रीबाला जी जागरण एक शाम बाला जी के नाम आयोजित की गई। जिसमें हनुमान जी का जन्मदिन श्रद्धालुओं द्वारा स्तुति धार्मिक गीतों व भजनों पर नाचते गाते हुए मनाया गया। बाहर से आए गायकों शालू चौधरी, सोनू मगन व श्रीकांत दीक्षित द्वारा गाए गीतों पर हर कोई भगवान की मस्ती में झूम रहा था। हवन पूजन पंडित अजय शर्मा व राजेश शर्मा द्वारा किया गया। बाला जी जागरण में मुख्य आकर्षण बाता जी को सवामन लड्डू भोग रहा। इस दौरान अमरदीप सिंह गिफ्टी, अजय कुमार, डिंपल वर्मा, अरविन्द नामदेव, राहुल अग्रवाल, ओमचावला, विजय कपिल, भरत गर्ग, सौरभ राणा, सुशील, दिव्यांश अरोड़ा, सोनू वर्मा, सुरेश राणा, सुशील नामदेव, अंकुर जैन रहे।