फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चादरपोशी और मिलाद शरीफ के साथ उर्स का आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेहटा (सहारनपुर)। कस्बे में स्थित हजरत सैय्यद शाह अबुल मआली रहमतुल्ला अलेह की दरगाह पर लगने वाले सालाना उर्स का मंगलवार को रस्मो रिवाज के साथ आगाज हो गया। उर्स के पहले दिन दूर दराज से आए जायरीनों ने दरगाह मे हाजिरी लगाई तथा मत्था टेका।
विज्ञापन

उर्स में पहले दिन चादर पोसी, खत्म शरीफ व मिलाद शरीफ की रस्म अदा हुई। दरगाह पर लग रहे 327 वें उर्स में सबसे पहले दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश आदि प्रांतों से आए जायरीनों ने दरगाह शरीफ पर चादर चढ़ाई तथा मत्था टेका। इसके बाद खत्म शरीफ व मिलाद शरीफ की रस्म हुई। सलाम व नात सैय्यद मुजम्मिल, आफताफ अहमद व जमीर अंसारी ने पेश की। उर्स में बच्चों ने खेल खिलौनों की खरीदारी की तथा चाट पकौड़ी का लुप्त उठाया। दरगाह में कव्वाली का प्रोग्राम हुआ जिसमें शायरों ने एक से बढ़ कर एक कलाम पेश किए। पूरे दिन दरगाह में चले लंगर में बड़ी संख्या में जायरीनों ने लंगर छका। इस दौरान दरगाह के सज्जादा नशीन शाह मशरूर अहमद, गुलाम साबिर, इकबाल अहमद, विनय, ओमपाल, संजू, फिरदोस, इरशाद अहमद, शब्बीर अहमद, शाह बैजाद अहमद, मेहताब अहमद, हनीफ, सोनू आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें