फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में चीनी मिल कर्मचारी सहित दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में चीनी मिलकर्मी सहित दो लोग गंभीर घायल
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। क्षेत्र के रणखंडी रेलवे फाटक के पास रविवार को ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर लगने से बाइक सवार चीनी मिल कर्मचारी घायल हो गया। उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

गांव निहालखेड़ी निवासी लोकेश राणा (35) त्रिवेणी चीनी मिल में नौकरी करता है। रविवार सुबह लोकेश ड्यूटी खत्म होने के बाद बाइक से अपने रिहायशी मकान मजनूं वाला रोड़ पर जा रहा था। सुबह करीब नौ बजे जब वह रणखंडी रेलवे फाटक के पास पहुंचा तो वहां से गुजर रही ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे लोकेश राणा घायल हो गया। घटना के बाद राहगीरों ने लोकेश के परिजनों को सूचना दी। इसके बाद परिजनों ने उसे उपचार के लिए सुभाष चौक स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं दुघर्टना के बाद आरोपी ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। उधर, कासिमपुर रेलवे फाटक के समीप घ्याना गांव निवासी बाइक सवार युवक को टेंपो ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। बाद में उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें