बड़गांव (सहारनपुर)। रविवार को दिन निकलते ही मौरा गांव के तालाब से चोर मछलियां चोरी कर ले गए। सूचना पर पहुंची डायल 100 को चकमा देकर चोर मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने दो लोगों को नामजद करते हुए तहरीर पुलिस को दी है। मतस्य जीवी सहकारी समिति शेरपुर ने क्षेत्र के गांव मौरा के तालाब में मतस्य पालन किया हुआ है। आरोप है कि रविवार सुबह कुछ लोग तालाब से मछली निकालकर गाड़ी में भर रहे थे। सूचना मिलने पर समिति समिति अध्यक्ष राजेश कुमार ने डायल 100 सेवा से मदद मांगी। पुलिस के मौके पर पहुंचते ही चोर मछलियों से भरी गाड़ी लेकर फरार हो गये। समिति के लोगों ने दो लोगों को नामजद करते हुऐ घटना की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।