फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋण मोचन योजना का लाभ दिलाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋण मोचन योजना का लाभ दिलाने की मांग
विज्ञापन

छुटमलपुर (सहारनपुर)। पुवारंका विकास खंड के गांव कमेशपुर निवासी दो सगे भाईयों अशोक कुमार और काका पुत्रगण लाल सिंह ने जिलाधिकारी को पत्र सौंप कर ऋण मोचन योजना का लाभ दिलाने की मांग की है। दोनों का कहना है कि उन्होंने वर्ष 2014 में यूबीआई छुटमलपुर से क्रमश: 70 और 80 हजार रुपये लोन लिया था। इस अवधि में गरीब होने के कारण वे एक रुपया भी अपने खाते में जमा नहीं कर सके। उनके पास मात्र चार चार बीघा खेती की जमीन है। वे मजदूरी करके अपने बच्चों का पेट पाल रहे हैं। बावजूद इसके उनका ऋण माफ नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि वे बैंक और अफसरों के चक्कर काट कर थक चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने लोन माफ करने की गुहार डीएम से लगाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें