गंगोह (सहारनपुर)। लायंस क्लब प्रभा द्वारा प्रभा ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल में आयोजित सात दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताओं के दूसरे दिन कक्षा चार और कक्षा पांच के छात्रों के बीच खेल आयोजित किये गये।
प्रतियोगिताओं का शुभारंभ अध्यक्ष बसंत मित्तल, प्रबंधक हितेष मित्तल, कोषाध्यक्ष रूचि मित्तल और प्रधानाचार्या शालू चौधरी ने किया। प्रधानाचार्या शालू चौधरी ने बताया कि खेलकूद प्रतियोगिताएं शारीरिक विकास के साथ-साथ बच्चों में भाईचारे की भावना को भी प्रोत्साहित करती है। आरटीएफ के खेलों में दौड़ में अभिनय चौधरी और हसान विजेता रहे। कक्षा चार एवं पांच के खेलों में 100 मीटर दौड़ में क्रमश: रिहान एवं उस्मान ने बालक वर्ग में एवं महनाज और वशिंका सैनी ने बालिका वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। रिले दौड़ में कक्षा चार के बालकों में रिहान एवं निशांत, कक्षा पांच के वरुण और आयुष ने तथा बालिकाओ में कक्षा चार की नीलाक्षी और आरजू एवं कक्षा पांच की राशि एवं अंजुल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रस्सा खींच में कक्षा चार की हिमांशु की टीम और कक्षा पांच में वंशिका सैनी की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में कक्षा चार के अक्षित और मेहनाज ने एवं कक्षा पांच के उस्मान एवं तानिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कबड्डी में बालकों में कक्षा चार एवं बालिकाओं में कक्षा पांच की टीम विजयी रही। ऊंची कूद में कक्षा चार के रिहान एवं आरजू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जोगेंद्र परमार, अमरीश चौधरी, स्मोही गर्ग, दीपा, साक्षी, आंचल, असारा, अंजली, प्रीति एवं काजल आदि का सहयोग रहा।