कोरी समाज ने की लेखपालों की शिकायत
सहारनपुर। भारतीय कोरी समाज के नेतृत्व में दर्जनों लोग पूर्व विधायक राजीव गुंबर के साथ तहसीलदार से मिले। उन्होंने बताया कि कोरी जाति के प्रमाण पत्र बनाने को लेकर कुछ लेखपाल जानबूझकर रिपोर्ट देते हैं कि यह जाति गलत पाई गई है। तहसीलदार ने संबंधित लेखपालों के खिलाफ कोरी समाज को कार्रवाई का आश्वासन दिया। जय प्रकाश कोरी, प्रदीप सिंह कोरी, सोम प्रकाश, गुरमीत कोरी, विनोद कोरी, अंशुल कोरी, बल सिंह, जितेंद्र सिंह, डा. विनोद कोरी, अमित कोरी आदि मौजूद रहे।