फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने किया केंद्र सरकार के फैसले का स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारियों ने किया केंद्र सरकार के फैसले का स्वागत
विज्ञापन

सहारनपुर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल ने सहारनपुर को स्मार्ट सिटी में शामिल किए जाने पर केंद्र सरकार के फैसले का स्वागत किया।
शनिवार को अंसारी रोड स्थित कार्यालय पर बैठक का आयोजन किया गया। महानगर अध्यक्ष मुकुंद मनोहर गोयल ने कहा कि हमारे व्यापार मंडल के सदस्यों ने नगर निगम के सहयोग से सहारनपुर को स्मार्ट सिटी में शामिल कराने के लिए काफी प्रयास किए। व्यापार मंडल ने करीब 10 स्थानों पर शिविर लगाकर नागरिकों के सुझाव लिए। इसके साथ ही गोष्ठी भी आयोजित की गई। वह सहारनपुर के स्मार्ट सिटी में शामिल होने का स्वागत करते हैं। महामंत्री अजय शर्मा ने कहा कि स्मार्ट सिटी बनने से सहारनपुर में व्यापार बढ़ेगा। जिलाध्यक्ष जयवीर राणा, महामंत्री आदित्य राठी, हरीश मलिक, शैलेंद्र भूषण गुप्ता, अनिल त्यागी, डा. राजकुमार गाबा, राजकुमार अरोड़ा, गगन जैन, साहिल गाबा, संजय वालिया, दीपक गर्ग, पंकज बंसल, डा. अतुल गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें